सागर ब्यूरो
सागर विधायक शैलेन्द्र जैन का आज 16 जुलाई को जन्मदिन है। उन्होंने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर पत्रकारों को चीन्ह चीन्ह कर रेवड़ियां बांटी, यहां रेवड़ियां का आशय विज्ञापन है, इसमें मझोले और छोटे पत्रकारों को दरकिनार कर दिया गया, जो एक अच्छे राजनेता के लिए उचित नहीं है। बताया तो यहां तक जाता है कि कुछेक पत्रकारों को पिछले विज्ञापनों का भुगतान भी बकाया है। यहां यह बताना भी जरूरी है कि विधायक के कार्यकाल में भाजपा संगठन में गुटबाजी चरम पर है, इससे न सिर्फ संगठन को नुक्सान हो रहा है, बल्कि कार्यकताओं का मनोबल भी टूट रहा है।











