भाजपा प्रदेशाध्यक्ष से मिले सागर जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी

सागर।भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त खण्डेलवाल से सागर जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने सोमवार को भोपाल पहुंचकर भेंट कर शुभकामनाएँ दी। जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त खण्डेलवाल से भेंट वार्ता के दौरान सागर जिले के संगठनात्मक विषयो पर चर्चा की साथ ही उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त खंडेलवाल को “एक माँ पेड़ के नाम” कार्यक्रम के अन्तर्गत हो रहे पौधारोपण एवं अन्य कार्यक्रमों विस्तृत जानकारी देते हुए उन्हें सागर प्रवास हेतु आमंत्रित किया। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने सागर जिले में चल रहे संगठनात्मक कार्यक्रमों पर प्रसन्नता व्यक्त की साथ ही उन्होंने जल्द ही सागर प्रवास हेतु जिला अध्यक्ष तिवारी को आश्वासित किया।उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने दी।

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!