एक ही गोत्र में प्रेम संबंध रखने पर प्रेमी जोड़े को मिली सजा, बैलों की तरह चलवाया हल,कोड़े मारकर गांव से निकाला

रायगढ़ा. ओडिशा के रायगड़ा जिले के कल्याण सिंहपुर प्रखंड में प्रेमी जोड़े के साथ कूरता का मामला सामने आया है. जोड़े के गले पर बैलों की तरह हल बांधा गया और खेत जुतवाया गया, उन्हें कोड़े मारे और गांव से भगा दिया गया. मामला शिकारपाई पंचायत के कंजामयोजी गांव का है.

इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि युवक और युवती एक ही गोत्र के हैं. दोनों के बीच प्रेम संबंध था. आदिवासी समाज में ऐसा करना गलत है. एक ही गोत्र के युवक-युवती को भाई-बहन माना जाता है. इसी कारण ऐसे विवाह पर रोक है. जानकारी के मुताबिक, इस घटना के पहले ग्रामीणों ने देवी की पूजा की फिर दोनों के गले में हल की रस्सी बांधी और खेत जुतवाया.

बैठक बुलाकर सजा तय की गई

जैसे ही दोनों के प्रेम प्रसंग की भनक समाज के लोगों को लगी. इससे कंजामयोजी के ग्रामीण बिफर गए. नियम-कानून को किनारे रखकर बैठक बुलाई गई, जिसमें प्रेमी जोड़े के लिए कठोर सजा तय कर दी गई. बतौर सजा प्रेमी जोड़े को बैल की तरह बांधकर हल चलवाया गया. गांव की देवी की पूजा के बाद इस जोड़े को धमकाकर यह काम किया गया.

मार-मारकर गांव से भगाया

जुताई के बाद दोनों को लाठी से मार-मारकर गांव से बेदखल कर दिया गया. अब उनके ठिकाने का पता नहीं है. थाना प्रभारी नीलकंठ बेहरा ने कहा कि इस घटना का पता लगा है. पुलिस टीम के साथ फिलहाल वे कंजामयोजी गांव में है. जांच की जा रही है.

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें