नई दिल्ली. दिल्ली-एनसीआर में 12 घंटो से हो रही लगातार बारिश के चलते बाढ़ के हालात निर्मित हो गए है. दिल्ली व गुरुग्राम की सड़कों पर गाडिय़ां पानी में तैरती नजर आईं. कई इलाकों में लोग तक पानी में डूब गए. घरों में पानी भर गया है. वहीं उत्तराखंड में बारिश के चलते कई जगहों में लैंडस्लाइड हुई है. रुद्रप्रयाग में बद्रीनाथ रोड पर पहाड़ टूट गया.
दिल्ली व गुरुग्राम में आज बारिश का अलर्ट है. तेज बारिश के चलते शहर की अधिकतर सड़कों पर पानी भर गया. गुरुग्राम सेक्टर 6 में शीतला माता मंदिर के पास गाडिय़ां पानी में तैरती नजर आईं. लोग तक पानी में डूब गए. दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे के नरसिंहपुर के नजदीक सर्विस लेन पर 2 फुट तक पानी जमा हो गया. दिल्ली और गुरुग्राम में आज भी बारिश का अलर्ट है.
मध्य प्रदेश में बस-कार पानी में बहे
मध्य प्रदेश के मंडला, नरसिंहपुर, उमरिया, शिवपुरी, जबलपुर, रीवा, शहडोल व सागर में बाढ़ के हालात हैं. बीते 24 घंटे से प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आज मध्य प्रदेश के 14 जिलों में बारिश का ऑरेंज और 22 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है.











