पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास का निधन, पूजा के दौरान आग से झुलस गईं थीं

जयपुर ब्यूरो

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास का गुरुवार को अहमदाबाद में निधन हो गया। वे पिछले एक महीने से अस्पताल में भर्ती थीं। बताया गया है कि गणगौर पूजा के दौरान चुन्नी में आग लगने से वे गंभीर रूप से झुलस गई थीं। करीब 90 प्रतिशत तक जलने के कारण उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई और अंततः उन्होंने अहमदाबाद के जायडस अस्पताल में अंतिम सांस ली। परिजनों के अनुसार, उनका पार्थिव शरीर उदयपुर लाया जा रहा है, जहां उनके अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार की व्यवस्था की जा रही है।

डॉ. व्यास का राजनीतिक, सामाजिक और शैक्षिक क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान रहा है। वे राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रह चुकी थीं। इसके अलावा वे कई बार लोकसभा सांसद रहीं और केंद्र सरकार में मंत्री के रूप में अहम जिम्मेदारियां निभाईं। शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय के लिए उनके कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा।

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!