MP : थाने के बैरक में घुसकर बदमाश ने हेड कांस्टेबल को गोली मारी

सतना ब्यूरो 

बीते महीने मऊगंज में पुलिस पार्टी पर हमला हुआ था। अब ताजा मामला सतना के जैतवारा थाना से सामने आया है, जहां एक बदमाश ने थाने में बैरक के अंदर घुसकर हेड कॉन्स्टेबल को गोली मार दी।
जानकारी के मुताबिक, जैतवारा थाना के मुंशी प्रिंस गर्ग ड्यूटी के बाद खाना खाने की तैयारी कर रहे थे। तभी एक नकाबपोश बैरक में घुस गया, इससे पहले कि मुंशी कुछ समझ पाते बदमाश ने कट्टे से गोली चला दी। गोली पुलिसकर्मी के कंधे में लगी है, गोली मारने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गया।
घायल हेड कॉन्स्टेबल को आनन फानन में उनके साथियों द्वारा इलाज के लिए सतना जिला अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।सतना जैतवारा थाना क्षेत्र के मेहुती गांव निवासी अच्छू उर्फ आदर्श शर्मा पर वारदात अंजाम देने का आरोप है। उधर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें जगह-जगह दबिश दे रही हैं। माना जा रहा है की जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। हालांकि, पुलिस के साथ लगातार हो रही मारपीट की घटनाओं ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!