बीएलए के हमले में 10 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत

क्वेटा. बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के हमले में 10 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई. बीएलए ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि उसके फ्रीडम फाइटर्स ने पाकिस्तानी सेना के काफिले को रिमोट कंट्रोल्ड आईईडी से निशाना बनाया. संगठन ने इसे आजादी की लड़ाई का हिस्सा बताया है.

एजेंसी के अनुसार, हमला क्वेटा से करीब 30 किलोमीटर दूर मार्गट चौकी के पास किया गया. बीएलए ने कहा कि दुश्मन के खिलाफ हमारा ऑपरेशन तेजी से जारी रहेगा. पिछले महीने भी बीएलए ने क्वेटा में जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक किया था. उस समय ट्रेन में करीब 450 यात्री सवार थे. संगठन ने जेल में बंद बलूच कार्यकर्ताओं, राजनीतिक कैदियों और लापता लोगों की बिना शर्त रिहाई की मांग की थी.

इस घटना के बाद पाकिस्तानी सेना और बलूच लड़ाकों के बीच 48 घंटे तक भीषण लड़ाई चली थी. सेना ने दावा किया था कि इस कार्रवाई में 33 बलूच लड़ाके मारे गए और सभी बंधकों को सुरक्षित छुड़ा लिया गया. वहीं, बलूच लड़ाकों ने 100 पाकिस्तानी सैनिकों को मारने का दावा किया था.

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!