यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम जारी किया

दिल्ली ब्यूरो 

संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार साक्षात्कार दौर में शामिल हुए थे, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइटों upsc.gov.in. और upsconline.gov.in. पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। कुल 1009 उम्मीदवारों को नियुक्ति के लिए चुना गया है। शक्ति दूबे (Shakti Dubey UPSC) ने यूपीएससी सीएसई 2024 में टॉप किया है।
1129 पदों के लिए आयोजित हुई थी परीक्षा
सिविल सेवा परीक्षा 2024 कुल 1129 पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित की गई थी। सेवानुसार रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है:
भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिए कुल 180 पद
भारतीय विदेश सेवा के लिए 55 पद।
भारतीय पुलिस सेवा के लिए 147 पद।
केंद्रीय सेवाएं ग्रुप ‘क’ के लिए 605 पद।
केंद्रीय सेवाएं ग्रुप ‘ख’ के लिए 142 पद।

Leave a Comment

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!