लखनऊ ब्यूरो
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले की होने वाली सास और दामाद की लव स्टोरी के बाद बदायूं के समधी और समधन का प्यार चर्चा में है। बदायूं जिले के दातागंज में समधी के साथ गई महिला ने शनिवार थाने में आकर पति के खिलाफ तहरीर दी है। महिला ने पति पर मारपीट का आरोप लगाया है। उसने पति के साथ न रहने की बात कहकर प्रेमी समधी के साथ चली गई।
दातागंज कस्बे के समीप के एक गांव की महिला चार दिन पहले बदायूं निवासी अपने समधी के साथ चली गई थी। महिला ने 2022 में अपनी पुत्री की शादी बदायूं में की थी। महिला के पति का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही उसकी पत्नी के अपने समधी के साथ संबंध हो गए थे। पूर्व में तीन बार वह समधी के साथ घर से जा चुकी थी।
पति ने बताया कि पत्नी सबसे पहले 2023 में समधी के साथ गई थी। तब तो दोनों परिवार के लोगों ने मामला में हस्तक्षेप करके उसे वापस करवा दिया था। बच्चों की परवरिश के कारण उसने पत्नी को अपना लिया। इसी तरह उसने तीन बार समधी के साथ जाने के बावजूद सिर्फ बच्चों के कारण अपना लिया। इस बार पत्नी ने हद पार दी है