सड़क हादसे में अतीक अहमद के बेटे आबान की मौत, झांसी जेल में बंद परिजन से मिलने जा रहे थे

झांसी. उत्तर प्रदेश  में गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद और सोनू खान की मौत हो गई. हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. सभी प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अली अहमद से मिलने जा रहे थे.

जानकारी के मुताबिक, प्रयागराज के फाफामऊ निवासी अहजम, मोहम्मद जैद, उमर, आबान अहमद और सोनू खान एक कार से झांसी के लिए निकले थे. जब उनकी कार झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र के खिल्ली गांव के पास हाईवे पर पहुंची, तभी तेज रफ्तार के कारण वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई.

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में आबान अहमद और सोनू खान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अहजम, मोहम्मद जैद और उमर गंभीर रूप से घायल हो गए. तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया. दुर्घटनाग्रस्त कार को हटाकर यातायात बहाल किया गया. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि अली अहमद को 1 अक्टूबर 2025 को प्रयागराज की नैनी जेल से झांसी जेल शिफ्ट किया गया था. उसी से मुलाकात करने के लिए परिजन झांसी जा रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया.

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!