जतारा पुलिस की मनमानी : तीन दिन बाद भी चोरी का केस दर्ज नहीं, आवेदन लेकर जांच के नाम पर खानापूर्ति

टीकमगढ़ कार्यालय 
जतारा के प्रधानपुरा मोहल्ले में लाखों रुपए की चोरी के मामले में तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस ने घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में ले ली है, लेकिन अब तक न तो मामला दर्ज किया गया और न ही किसी संदिग्ध से पूछताछ की गई। जांच के नाम पर सिर्फ आवेदन लेकर खानापूर्ति की जा रही है।
पीड़ित सत्यम कुमार खरे ने बताया कि 23 जुलाई को वह घर से बाहर गया था। वापस लौटने पर मुख्य गेट और कमरों के ताले टूटे मिले। सूचना मिलने पर परिवार के सदस्य लौटे तो घर का पूरा सामान बिखरा मिला। जांच में पता चला कि चोर करीब 4 लाख रुपए नकद, 12 ग्राम सोने के जेवर, चांदी की दो बेड़ियां, बिछिया और करीब 70 चांदी के सिक्के चोरी कर ले गए।

पीड़ित ने 24 जुलाई को जतारा थाने में लिखित आवेदन देकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की थी। परिवार का कहना है कि पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और आसपास के घरों से सीसीटीवी फुटेज भी ली, लेकिन तीन दिन बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं की गई। इससे परिवार में नाराजगी है और उन्हें आशंका है कि देरी से आरोपियों तक पहुंचना मुश्किल हो सकता है।
पीड़ित का आरोप
“पुलिस ने आवेदन लिया, घर आकर सीसीटीवी फुटेज भी ले गई, लेकिन अब तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई। हर बार जांच का हवाला देकर हमें टाल दिया जाता है।

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!