बैंकॉक में पड़ में भीषण आग से 27 लोगों की मौत

बैंकॉक. थाईलैंड के बैंकॉक के चतुचक जिले में लाट फ्राओ रोड के पास एक पब में आग लगने से 27 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों अन्य घायल हो गए. थाईलैंड मीडिया ने बताया कि आग स्थानीय समयानुसार रविवार रात करीब 11:57 बजे लगी और बाद में बुझा दी गई. घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया. थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चार्नविराकुल सोमवार सुबह 1:44 बजे मौके पर पहुंचे और कहा कि ज्यादातर लोगों की मौत धुएं में सांस लेने से हुई.

आग लगने के कारणों की जांच चल रही है. इस बीच, बैंकॉक के गवर्नर चैडचार्ट सिट्टीपंट ने सोमवार को जानकारी दी कि थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में रविवार देर रात एक पब में लगी जानलेवा आग में घायल 63 लोगों में से 22 की हालत गंभीर बनी हुई है. चैडचार्ट ने आग लगने की जगह का जायजा लिया. इसके बाद उन्होंने स्थानीय मीडिया से बताया कि इमरजेंसी कॉल मिलने के तुरंत बाद फायरफाइटर्स मौके पर पहुंच गए थे, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही पब के अंदर आग तेजी से फैल चुकी थी. चैडचार्ट ने कहा कि 27 पीडि़तों में से सिर्फ छह की ही अभी तक आधिकारिक पहचान हो पाई है. सबसे जरूरी बात मरने वालों और घायलों के परिवारों से संपर्क करना है.

स्थानीय मीडिया ने बताया कि बचाव दल को मौके पर कई मोबाइल फोन मिले. कई फोन पर रिश्तेदारों और दोस्तों के कॉल आते रहे, जिनका बचाव दल ने जवाब दिया और पीडि़तों की पहचान करने और उनके परिवारों को बताने में मदद के लिए उन्हें रिकॉर्ड किया. घटना में जो लोग जिंदा बचे, उन्होंने आग के कारण के बारे में स्थानीय मीडिया को बताया कि सबसे पहले मंच के पास एक सर्किट ब्रेकर से घना धुआं निकलते देखा गया. इसके बाद बिजली चली गई और एक धमाका हुआ, जिसके बाद आग की लपटें तेजी से फैल गईं.

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!