पन्ना में खेत पर कुएं की खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी धंसी, 5 मजदूर दबे, 1 का शव निकाला, रेस्क्यू जारी

पन्ना. एमपी के पन्ना जिले में मंगलवार 26 मई को बड़ा हादसा हो गया. अजयगढ़ जनपद के बीहरपुरवा के नयापुरवा में खेत पर कुएं की खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी धंस गई, जिसमेें पांच मजदूर मलबे में दब गए. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. राहत-बचाव अभियान के दौरान एक मजदूर का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि चार अन्य को निकालने के प्रयास जारी हैं.

जानकारी के मुताबिक, बिन्नू अहिरवार के खेत में 10 दिनों से सात मजदूर कुएं की खुदाई कर रहे थे. मंगलवार सुबह 11 बजे दो मजदूर पानी पीने के लिए कुएं से बाहर आए थे. इसी दौरान कुएं की कमजोर मिट्टी अचानक भरभराकर गिर गई और अंदर काम कर रहे पांच मजदूर मलबे में दब गए.

पुलिस -प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची, बचाव जारी

दबे मजदूरों में चुन्नू यादव, राजकुमार यादव, आशीष यादव, चुनवाद पाल सहित एक अन्य मजदूर शामिल हैं. सूचना मिलते ही पुलिस, राजस्व विभाग की टीम और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. काफी मशक्कत के बाद मजदूर राजकुमार यादव का शव मलबे से बाहर निकाला गया है. प्रशासन की टीम जेसीबी और अन्य संसाधनों की मदद से शेष चार मजदूरों को सुरक्षित निकालने के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है.

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!