केरलम के सीएम होंगे बीडी सतीशन, कांग्रेस ने 10 दिन बाद किया नाम का ऐलान

तिरुवनंतपुरम. कांग्रेस नेता वी डी सतीशन केरलम के मुख्यमंत्री होंगे. कांग्रेस ने राज्य के चुनाव नतीजे घोषित होने के 10 दिन बाद इसका ऐलान किया. सतीशन पारावूर सीट से विधायक हैं. एक दिन पहले कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा था कांग्रेस आलाकमान ने सभी चर्चाएं पूरी कर ली हैं. केरलम का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसकी घोषणा गुरुवार को की जाएगी.

केरलम सीएम पद के लिए वी डी सतीशन के अलावा केरलम की अलाप्पुझा सीट से लोकसभा सांसद केसी वेणुगोपाल का नाम भी रेस में था. सीएम पद के लिए वेणुगोपाल राहुल गांधी की पहली पसंद कहे जा रहे थे. राहुल ने 11 मई को दिल्ली में वेणुगोपाल से अकेले में मुलाकात भी की थी.

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!