सागर/ मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी की स्वीकृति के उपरांत जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव ने घोषित कार्यकारणी में कमलेश तिवारी को जिला शहर कांग्रेस कमेटी का प्रवक्ता नियुक्त किया है
कमलेश तिवारी ने अपनी नियुक्ति पर जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि जो जवाबदारी मिली है उसका नीति संगत पालन करेंगे कमलेश तिवारी इसके पूर्व में उपाध्यक्ष ,महामंत्री, सचिव सहित कांग्रेस युवा कांग्रेस और एनएसयूआई में विभिन्न पदों पर रहे हैं।










