पटना. राष्ट्रीय जनता दल की राजनीति में आज 25 जनवरी को एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया है. पटना के होटल मौर्या में आयोजित पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक में तेजस्वी यादव को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने का फैसला लिया गया. आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की मौजूदगी में पार्टी के तमाम बड़े नेताओं और डेलीगेट्स ने इस प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगाई.
लालू यादव के गिरते स्वास्थ्य और बढ़ती उम्र को देखते हुए पार्टी की पूरी कमान अब औपचारिक रूप से तेजस्वी के हाथों में सौंप दी गई है. इस नई जिम्मेदारी के बाद अब तेजस्वी यादव राष्ट्रीय स्तर पर संगठन के सभी नीतिगत और रणनीतिक निर्णय लेने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र और सक्षम हों.


