गोवा में नाइट क्लब में सिलेंडर फटने से लगी आग, 25 लोगों की मौत

दिल्ली ब्यूरो

गोवा के उत्तरी इलाके में शनिवार देर रात एक नाइटक्लब में आग लग गई। इस हादसे में कम से कम 25 मौतों की पुष्टि हो चुकी है। पुलिस ने बताया कि आग सिलेंडर फटने के बाद लगी थी। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बताया कि मरने वालों में ज्यादातर क्लब के किचन वर्कर थे, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल थीं। उन्होंने बताया कि मरने वालों में “तीन से चार टूरिस्ट” भी थे।
मौके पर पहुंचे सावंत ने पत्रकारों को बताया कि 23 लोगों में से तीन की मौत जलने से हुई और बाकी की मौत दम घुटने से हुई। हालांकि, बाद में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 25 पहुंच गया। गोवा पुलिस ने बताया, “नॉर्थ गोवा के अरपोरा में रोमियो लेन के पास बर्च में भीषण आग लग गई, जिससे 25 लोगों की मौत हो गई, जिनमें से 4 टूरिस्ट और 14 क्लब के स्टाफ मेंबर हैं। सात लोग घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है। पुलिस और फायर डिपार्टमेंट जांच कर रहे हैं। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ज्यादातर मौतें धुएं की वजह से दम घुटने से हुई हैं।”

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!