सागर ब्यूरो
सागर जिला युवा कांग्रेस की अति आवश्यक वर्चुअल बैठक का आयोजन जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष संदीप चौधरी की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में पिछले दिनों भोपाल में आयोजित मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस की नव गठित कार्यकारणी व जिला व विधान सभा अध्यक्षों की प्रदेश स्तरीय बैठक में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महा सचिव व मध्यप्रदेश प्रभारी सी व्ही सिंह एवं मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया के द्वारा दी गईं युवा कांग्रेस की 100 दिवसीय कार्ययोजना के सागर जिलें में प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आगामी रणनीति पर चर्चा की गई।बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों,विधानसभा अध्यक्ष गणों आदि ने अपने आवश्यक सुझाव दिये। बैठक में मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव द्वय निखिल चौकसे,अक्षय दुबे,विधान सभा अध्यक्ष गण रोहित वर्मा नरयावली,शुभम शर्मा देवरी,प्रणव सिंह राजपूत सुरखी,अमन लोधी खुरई,सागर साहू सागर,नितिन वाजपेयी बण्डा,प्रदीप सोनी उपाध्यक्ष बण्डा,नुरुल हुसैन उपाध्यक्ष सागर,ब्लॉक अध्यक्ष गण अब्बास हुसैन, साहित्य पाण्डेय,समीर मकरानी,राहुल कुशवाहा,आनंद सोनी, शिवम रावत आदि मौजूद थे।











