सागर में कुचबंदिया समाज के बीच हुआ धनुष-बाण युद्ध, तीन घायल

सागर. मध्य प्रदेश के सागर जिले के शाहगढ़ में कुचबंदिया समुदाय के दो पक्षों में जमकर संघर्ष हो गया.दोनों ओर से पत्थरों के साथ धनुष-वाण भी चलाए गए. नुकीले तीर 3 युवकों को लगे. तीर नाक, कान व गाल में आर-पार हो गए. घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है. घायलों की हालात खतरे से बाहर है.

जानकारी के अनुसार शाहगढ़ के भगत सिंह वार्ड और महाराणा वार्ड में निवासरत कुचबंधिया समुदाय के दो पक्ष महिला को लेकर हुए विवाद में आमने-सामने आ गए. घायल युवक अखलेश्वर और अरदेश, सोनू, अनिल, मनोज ने बताया कि हमारे घर की महिला को देवी, लल्लू, सौरभ, और सूर्यफल ले जाने का प्रयास कर रहे थे. जब हमने रोका तो लल्लू और सौरभ अचानक धनुष बाण लेकर आ गए. लल्लू द्वारा चलाया गया तीर अखिलेश के गाल में जा घुसा. सौरभ ने तीर से अरदेश पर हमला बोला. तीर लगने के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं दूसरे पक्ष ने भी पुलिस में शिकायत की और दूसरे पक्ष से भी एक युवक घायल बताया जा रहा है.

सूचना मिलते ही शाहगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने चार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस की मानें तो इस क्षेत्र के लिए तीर मारकर युवकों को घायल करने का यह पहला मामला है. पुलिस ने तीरों को जब्त कर लिया है और दोनों पक्षों के खिलाफ काउंटर मामला दर्ज किया है.

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!