कांग्रेस विधायक के बेटे का हुड़दंग, SUV से कांस्टेबल को मारी टक्कर, हत्या का मामला दर्ज

भोपाल ब्यूरो 
मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में कांग्रेस विधायक सेना महेश पटेल के बेटे पुष्पराज पटेल कानून की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं, जहां उन्होंने कथित तौर पर अपनी एसयूवी से दो कांस्टेबल को कुचलने की कोशिश की। उनकी यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

वीडियो में दिख रहा है कि कांस्टेबल जोबट थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान विधायक के बेटे की गाड़ी को हाथ से इशारा करके रोकने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन रुकने की बजाय एसयूवी पुलिस बैरिकेड को पार करते हुए खंभे से टकरा गई।

घटना के बाद फरार है विधायक का बेटा
इस दौरान एक कांस्टेबल साइड में कूदकर बाल-बाल बचा, लेकिन एक अन्य कांस्टेबल कथित तौर पर गाड़ी की चपेट में आ गया और फिर एक बिजली के खंभे से टकरा गया। घायल कांस्टेबल की हालत अभी स्पष्ट नहीं है। इस घटना के बाद विधायक का बेटा पुष्पराज फरार है और उसके खिलाफ अलीराजपुर पुलिस स्टेशन में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।

*महेश पटेल का पहले भी विवादों से कनेक्शन*
ऐसा पहली बार नहीं है, जब महेश पटेल ने कानून को अपने हाथ में लिया है। इससे पहले सितंबर 2024 में उनके खिलाफ एक 25 साल की महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया था।

तब एक रिपोर्ट में कहा गया है कि महिला ने पटेल से बार-बार धमकियां मिलने के बाद आत्महत्या कर ली थी, जो कथित तौर पर उस पर शादी करने का दबाव बना रहा था।

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!