मानसून ने समय से पहले अंडमान-निकोबार और दक्षिण बंगाल की खाड़ी में दस्तक दी

दिल्ली ब्यूरो

दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान-निकोबार और दक्षिण बंगाल की खाड़ी में दस्तक दे दी है। तेज हवाएं, घने बादल और बारिश के चलते मौसम विभाग ने इसे मानसून की शुरुआत माना है। साथ ही ये भी अनुमान लगाया है कि अगले 3-4 दिनों में मानसून और इलाकों में आगे बढ़ सकता है।
स्थिति को देखते हुए अब मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 3-4 दिनों में मानसून दक्षिण अरब सागर, मालदीव, कोमोरिन क्षेत्र, बाकी अंडमान-निकोबार द्वीप, अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी के और हिस्सों में पहुंच सकता है। यानि अब देश में धीरे-धीरे मानसून की दस्तक शुरू हो गई है और जल्द ही दक्षिण भारत में बारिश बढ़ सकती है।

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!