ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना होगा मुश्किल!, ऑनलाइन परीक्षा में 75% अंक का प्रस्ताव

नई दिल्ली. ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए अहम खबर है. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने केंद्रीय मोटर वाहन नियमों में संशोधन का मसौदा जारी किया है. इसमें सुरक्षित ड्राइविंग से संबंधित ऑनलाइन पाठ्यक्रम की परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम अंक बढ़ाने के साथ-साथ लाइसेंस से जुड़ी ऑनलाइन सेवाओं, दस्तावेजों, शुल्क और कार्ड के प्रारूप में बदलाव के प्रस्ताव शामिल हैं.ड्राइविंग लाइसेंस की ऑनलाइन परीक्षा में न्यूनतम उत्तीर्ण अंक 60 प्रतिशत से बढ़ाकर 75 प्रतिशत करने का प्रस्ताव फिलहाल मसौदा स्तर पर है. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इस पर संबंधित पक्षों से 30 दिन के भीतर सुझाव और आपत्तियां मांगी हैं. अभी 75 प्रतिशत अंक अनिवार्य नहीं हुए हैं. इसे लागू मानने से पहले मंत्रालय की अंतिम अधिसूचना का इंतजार करना होगा.

मसौदे के अनुसार, सुरक्षित ड्राइविंग से संबंधित ऑनलाइन पाठ्यक्रम लगभग 30 मिनट का होगा. इसमें परीक्षा पास करने के लिए न्यूनतम अंक 60 प्रतिशत से बढ़ाकर 75 प्रतिशत करने का प्रस्ताव रखा गया है.

यदि यह प्रस्ताव मंजूर होकर लागू होता है, तो आवेदकों को परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए पहले की तुलना में अधिक अंक हासिल करने होंगे. इससे यातायात नियमों और सुरक्षित वाहन संचालन से संबंधित जानकारी की परीक्षा में अधिक प्रभावी जांच हो सकेगी.

हालांकि, फिलहाल यह बदलाव प्रस्तावित है. आवेदकों को मौजूदा नियमों और नई अधिसूचना की स्थिति की पुष्टि करने के बाद ही परीक्षा संबंधी तैयारी करनी चाहिए.

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें