नई दिल्ली. कांग्रेस ने एसआईआर विवाद के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने और तुरंत गिरफ्तार करने की मांग को लेकर आज देशव्यापी विरोध मार्च का आह्वान किया है. कांग्रेस के नेताओं का देशभर में चुनाव आयोग के कार्यालयों तक विरोध मार्च निकालने का कार्यक्रम है. राहुल गांधी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि सीईसी का यह कृत्य देशद्रोह है.
पार्टी ने चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के लिए गए सभी फैसलों और वोटर लिस्ट में बदलावों की स्वतंत्र समीक्षा की मांग की गई. सभी डिस्ट्रिक्ट कांग्रेस कमेटियां 28 सितंबर को अपने-अपने डिस्ट्रिक्ट कलेक्ट्रेट तक ऐसे ही बड़े प्रोटेस्ट मार्च करेंगी.
कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कहा कि बुधवार को हुए बड़े खुलासों के बाद कुमार का देशद्रोह खुलकर सामने आ गया है और उन्हें हमारे लोकतंत्र के खिलाफ उनके देश-विरोधी कामों के लिए गिरफ्तार किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि हमारा विरोध तब तक लगातार जारी रहेगा जब तक उन्हें हटाया नहीं जाता, जेल नहीं भेजा जाता और हमारी सभी मांगें पूरी नहीं हो जातीं.










