राजीव रंजन श्रीवास्तव, सागर
जिला अधिवक्ता संघ सागर के वर्ष 2026-2028 के आगामी चुनाव में सचिव पद को लेकर अधिवक्ताओं के बीच चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। सचिव पद के लिए अधिवक्ता जितेंद्र लखन राठौर (जित्तू), B.Com., LL.M. ने अपनी दावेदारी पेश की है। उन्होंने अधिवक्ताओं से सहयोग, समर्थन और मत देने की अपील की है।
राठौर का कहना है कि वे करीब 18 वर्षों से अधिवक्ता के रूप में कार्यरत हैं और इस दौरान अधिवक्ताओं की समस्याओं तथा उनके अधिकारों को करीब से समझा है। उन्होंने अपने चुनावी संदेश में अधिवक्ताओं के अधिकारों की रक्षा, सम्मान, एकता और पारदर्शिता को प्राथमिकता देने की बात कही है।
युवा अधिवक्ताओं को मार्गदर्शन देने का दावा
सचिव पद के प्रत्याशी ने युवा अधिवक्ताओं के मार्गदर्शन और उनकी समस्याओं के समाधान को भी अपनी प्राथमिकताओं में शामिल किया है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समुदाय को ऐसा नेतृत्व चाहिए जो सक्रिय रहे और जरूरत के समय साथ खड़ा हो।
24×7 उपलब्ध रहने का संदेश
राठौर ने अपने प्रचार में खुद को सक्रिय, समर्पित और संघर्षशील नेतृत्व के रूप में प्रस्तुत किया है। उन्होंने अधिवक्ताओं के लिए 24×7 सेवा में उपलब्ध रहने का संदेश देते हुए कहा है कि उनका लक्ष्य मजबूत संघ और सशक्त अधिवक्ता समुदाय के लिए काम करना है।
चुनावी मैदान में बढ़ी हलचल
जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव को लेकर अब दावेदारों की सक्रियता बढ़ने लगी है। सचिव पद पर जितेंद्र लखन राठौर की दावेदारी के बाद मुकाबला और रोचक होने के आसार हैं। अब नजर इस बात पर रहेगी कि अधिवक्ता वर्ग उनके अनुभव, सक्रियता और चुनावी एजेंडे को कितना समर्थन देता है।


