शिक्षिका ने बच्चों को पढ़ाया पाठ, बाहर जाओ, बॉयफ्रेंड बनाओ, बच्चे पैदा करो और खूब डेट करो

जबलपुर. स्कूल में आकर पढ़ाई करने में क्या मिलेगा, बाहर जाओ बॉयफ्रेंड बनाओ, बच्चे पैदा करो और खूब डेट करो. यह काम मैं भी करती हूं. यह डर्टी क्लास है छिंदवाड़ा के कुंडाली कला पीएम श्री स्कूल की. जहां की शिक्षिका पर स्कूल के बच्चों सहित उनके पेरेंट्स ने गंभीर आरोप लगाए हैं. शिकायत पर जबलपुर संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग ने आरोपी टीचर को सस्पेंड कर दिया है.

कुंडाली कला के पीएम श्री सरकारी स्कूल में छठवीं क्लास के बच्चों ने स्कूल के प्रिंसिपल दिनेश शर्मा से लिखित में शिकायत की है कि, उनकी एक महिला शिक्षिका क्लास में आकर गंदी-गंदी बातें करती है और गंदी शेरों शायरियां भी करती हैं. इतना ही नहीं वह लड़कियों से कहती है कि, स्कूल में आकर क्या मिलेगा बॉयफ्रेंड बनाओ घूमने जाओ और बच्चे पैदा करो. उन बच्चों को मैं खिलाऊंगी, क्योंकि मेरे भी बॉयफ्रेंड हैं. यह बात जब बच्चों ने अपने पेरेंट्स को बताया तो वे प्रिंसिपल से शिकायत करने पहुंचे थे. प्रिंसिपल को उन्होंने लिखित शिकायत की.

टीचर को किया सस्पेंड, बोली-बोली साजिश

प्रिंसिपल दिनेश शर्मा ने बताया कि, उन्होंने इस संबंध में शिक्षिका को नोटिस जारी किया था. मैडम ने नोटिस का जवाब नहीं दिया, इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी को यह शिकायत भेजी गई. प्रिंसिपल का कहना है कि, जांच में सभी बातें सही पाई गई हैं. इसके बाद जबलपुर शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक ने उन्हें निलंबन करने के आदेश जारी किए हैं. वहीं, आरोपी शिक्षिका ने बताया कि, ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है. उनके खिलाफ स्कूल के शिक्षकों के द्वारा ही साजिश की जा रही है और स्कूली बच्चों को बहला फुसलाकर उनके खिलाफ बयान दिलाए गए हैं.

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!