मध्यप्रदेश हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव की तारीखों का ऐलान, 17 अगस्त को मतदान, 18 से होगी मतगणना

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में जिला अधिवक्ता संघ चुनाव के बाद अब मध्यप्रदेश हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव की तारीखों का भी ऐलान हो गया है. सत्र 2026-28 के चुनाव की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है. हाईकोर्ट बार के सदस्य नए पदाधिकारियों को चुनने के लिए 17 अगस्त 2026 को मतदान करेंगे, जबकि 18 अगस्त से मतगणना शुरू होगी.

मुख्य चुनाव अधिकारी अधिवक्ता संजय सेठ के अनुसार चुनाव की पूरी प्रक्रिया मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के सिल्वर जुबली हॉल में संपन्न होगी. चुनाव को निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से कराने के लिए चार वरिष्ठ पर्यवेक्षकों के साथ 10 चुनाव अधिकारियों की टीम भी नियुक्त की गई है. जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 31 जुलाई और 1 अगस्त को नामांकन पत्रों का वितरण किया जाएगा. उम्मीदवार 3 और 4 अगस्त को अपने नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे. इसके बाद 5 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी. 6 अगस्त को उम्मीदवारों को नाम वापस लेने का अवसर मिलेगा और उसी दिन शाम को चुनाव मैदान में बचे उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी.

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए मतदान 17 अगस्त को सुबह 10.30 बजे से शाम 5 बजे तक होगा. इसके अगले दिन यानी 18 अगस्त से मतगणना शुरू होगी. मतगणना पूरी होने के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे. हाईकोर्ट बार चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण करवाने और निगरानी के लिए चार सीनियर एडवोकेट को पर्यवेक्षक बनाया गया है. इनमें वरिष्ठ अधिवक्ता मनीष दत्त, अधिवक्ता जेड.एम. शाह, जे.पी. अग्रवाल और अमृत कौर रूपराह शामिल हैं.

नाव संपन्न कराने के लिए 10 चुनाव अधिकारियों की टीम भी गठित की गई है. इसमें हिमांशु तिवारी, आशीष श्रीवास्तव, सुधाकर मणि पटेल, राजकमल चतुर्वेदी, वंदना श्रोति, राकेश तिवारी, सुशील अग्रवाल, ए.टी. फरीदी, मनीष जैन और नितिन गुप्ता को शामिल किया गया है. चुनावी कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही मध्य प्रदेश हाईकोर्ट बार एसोसिएशन में सत्र 2026-28 की नई कार्यकारिणी के चुनाव की सरगर्मी तेज होने वाली है. अब निगाहें नामांकन प्रक्रिया और 6 अगस्त को जारी होने वाली उम्मीदवारों की अंतिम सूची पर रहेंगी.

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!