जबलपुर से कोलकाता के लिए जल्द शुरू होगी हवाई सेवा

जबलपुर. संस्कारधानी जबलपुर से कोलकाता के बीच जल्द ही हवाई संपर्क कायम हो रहा है. जबलपुर सांसद आशीष दुबे के सतत् प्रयास से अब जबलपुर से कोलकाता के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू होने जा रही है.

एलायंस एयर इसी माह जुलाई या अगस्त के प्रारंभ में इस नई उड़ान का संचालन प्रारंभ करने जा रहा है. जबलपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद आशीष दुबे ने बताया कि वे लंबे समय से इस मार्ग पर उड़ान प्रारम्भ करवाने के लिए विभिन्न स्तर पर प्रयासरत थे,जिसका परिणाम यह निकला कि एलायंस एयर जबलपुर – कोलकाता के बीच उड़ान प्रारम्भ करने जा रहा है.

एलायंस एयर का एटीआर 72 विमान सप्ताह के तीन दिन

सांसद ने बताया कि उन्हें एलायंस एयर प्रबंधन ने उन्हें इस आशय की सूचना देते हुए इस उड़ान का प्रस्तावित शेड्यूल भी साझा किया है,जिसके अनुसार एलायंस एयर का एटीआर 72 विमान सप्ताह के तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को सुबह 07.05 पर कोलकाता से उड़ान भरकर 09.35 बजे जबलपुर पहुंचेगा और फिर जबलपुर से कोलकाता के लिए 10.00 बजे उड़ान भरकर 12.35 बजे कोलकाता में लैंड करेगा. सांसद ने कहा कि फिलहाल जबलपुर से कोलकाता के लिए कोई सीधी उड़ान नहीं थी, जिससे हवाई यात्रियों को जबलपुर से कोलकाता जाने के लिए स्टॉप ओवर उड़ान से कोलकाता जाना पड़ता था. अब जबलपुर से कोलकाता के बीच सीधी उड़ान प्रारम्भ होने से जबलपुर के हवाई यात्रियों को सुविधा मिलने के साथ उनके समय की बचत भी होगी और आर्थिक भार भी अपेक्षाकृत कम हो जाएगा.

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!