नासिक में बादल फटने की चेतावनी, त्र्यंबकेश्वर मंदिर बंद

नागपुर ब्यूरो 

महाराष्ट्र के नासिक और त्र्यंबकेश्वर क्षेत्र में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में 300 मिमी तक बारिश का रेड अलर्ट घोषित किया है। नासिक में बादल फटने की आशंका भी जताई है।
नासिक के सभी स्कूल और कॉलेजों में आज छुट्टी घोषित की गई है। वहीं, त्र्यंबकेश्वर मंदिर और साढ़े तीन शक्तिपीठों में शामिल सप्तश्रृंगी मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आज बंद रहेंगे। रत्नागिरी जिले के शेलारवाड़ी में बारिश के कारण लैंडस्लाइड हो गया। इसकी चपेट में आने से एक मकान का हिस्सा ढह गया। एक महिला को मलबे से सुरक्षित निकाला गया। वहीं, दो लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। उन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू जारी है। नासिक में भारी बारिश के बाद गोदावरी नदी का जलस्तर बढ़ा। त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।
ठाणे में किले-झरनों पर टूरिस्ट्स की एंट्री बंद-
महाराष्ट्र के ठाणे में भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने अगले आदेश तक टूरिस्ट्स के किले, झरनों, बांध, झील और नदियों के पास जाने पर रोक लगा दी है। मौसम विभाग ने जिले में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है। साथ ही 70 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी है।

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!