इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, विराट को देना होगा फिटनेस टेस्ट

मुंबई. इंग्लैंड के खिलाफ 3 वनडे की सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. इस टीम में विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है. वहीं अफगानिस्तान के खिलाफ शतक जडऩे के बाद भी यशस्वी जायसवाल को मौका नहीं मिला है. टीम के कप्तान शुभमन गिल हैं वहीं उप कप्तान श्रेयस अय्यर हैं. इनके अलावा टीम में दो विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और केएल राहुल होंगे.

शतक जडऩे के बाद भी यशस्वी बाहर

अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने वाली वनडे टीम के मुकाबले तुलना करें तो इंग्लैंड जाने वाली टीम में बल्लेबाजों में से यशस्वी जायसवाल को मौका नहीं मिला. यशस्वी जायसवाल ने चेन्नई में खेले तीसरे और आखिरी वनडे में 110 रन की शानदार पारी खेली थी. यशस्वी जायसवाल की जगह ही टीम के टॉप ऑर्डर में विराट कोहली की वापसी हुई है.

विराट टीम में लौटे मगर अभी फिटनेस टेस्ट पास करना जरूरी

विराट कोहली हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले टीम से बाहर हो गए थे. उन्हें हैमस्ट्रिंग इंजरी आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में हुई थी. हालांकि, टीम में चुने गए विराट कोहली का इंग्लैंड में खेलना पूरी तरह से उनके फिटनेस टेस्ट के नतीजे पर निर्भर करेगा. विराट कोहली का फिटनेस टेस्ट 22 जून को बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में होगा. सीरीज का पहला मैच 14 जुलाई को बर्मिंघम में दूसरा मैच 16 जुलाई को कार्डिफ में और आखिरी मैच 19 जुलाई को खेला लंदन के लॉर्ड्स में खेला जाएगा

भारत की वनडे टीम-  शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली , श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़.

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!