MPPSC 2025 परीक्षा का शेड्यूल बदला, 8 से 13 अगस्त के बीच होगी परीक्षा, टाइम टेबल जारी, इस डेट से मिलेंगे एडमिट कार्ड

इंदौर. मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने मेन्स 2025 (राज्य सेवा मुख्य परीक्षा) का शेड्यूल बदल दिया है. यूपीएससी से डेट क्लैश होने की वजह से शेड्यूल में बदलाव किया गया है. पहले मेन्स 2025 17 अगस्त से 22 अगस्त तक होनी थी, लेकिन अब इसे 8 अगस्त से 13 अगस्त के बीच होगी. एमपीपीएससी ने शेड्यूल बदलने के बाद नया टाइम टेबल जारी कर दिया है. 3 अगस्त से एडमिट कार्ड मिलेंगे.

यूपीएससी की तारीखों से टकराव

यूपीएससी ने मेन्स 2025 का शेड्यूल बदलने का फैसला संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की मुख्य परीक्षा की तारीखों से टकराव के बाद लिया है. शुक्रवार को एमपीपीएससी ने मुख्य परीक्षा का शेड्यूल जारी किया था. परीक्षा 17 अगस्त से 22 अगस्त तक होनी थी.

क्लैश हो रही थी आखिरी 2 पेपर की डेट

कैंडिडेट्स ने आपत्ति जताई कि आखिरी 2 पेपर यूपीएससी मेन्स से टकरा रहे हैं. यूपीएससी की मुख्य परीक्षा 21 अगस्त से शुरू हो रही है. एमपीपीएससी के 2 पेपर 21 और 22 को अगस्त को थे. इससे दोनों परीक्षाओं में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को परेशानी होती.

एमपीपीएससी का नया शेड्यूल

8 अगस्त – सामान्य अध्ययन पहला पेपर
9 अगस्त – सामान्य अध्ययन दूसरा पेपर
10 अगस्त – सामान्य अध्ययन तीसरा पेपर
11 अगस्त – सामान्य अध्ययन चौथा पेपर
12 अगस्त – सामान्य हिंदी
13 अगस्त – हिंदी निबंध और प्रारूम लेखन

आपत्तियों के बाद आयोग ने की मीटिंग

कैंडिडेट्स की मांग और आपत्तियों के बाद एमपीपीएससी ने 20 जून, शनिवार को बैठक बुलाई. परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन का फैसला लिया. आयोग ने शेड्यूल को आगे बढ़ाने के बजाय पहले आयोजित करने का फैसला किया, ताकि दोनों परीक्षा देने वालों को कोई परेशानी न हो.

25 जून से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

एमपीपीएससी मेन्स 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रोसेस 25 जून से शुरू होगी और 15 जुलाई तक चलेगी. शुरुआती परीक्षा में पास कैंडिडेट्स के लिए आवेदन करना जरूरी होगा. आवेदन एमपी ऑनलाइन और आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के जरिये होंगे. जो कैंडिडेट्स समय पर आवेदन नहीं कर सकेंगे उनके लिए लेट फीस के साथ अतिरिक्त अवसर भी दिया गया है. 16 जुलाई से 22 जुलाई तक 3 हजार रुपये लेट फीस के साथ आवेदन किया जा सकेगा. 23 जुलाई से 27 जुलाई तक 25 हजार रुपये के साथ आखिरी मौका मिलेगा

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!