विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने निकाली जन-जागरूकता रैली

सागर संवाददाता 

विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर 33 मध्यप्रदेश एनसीसी बटालियन सागर के अंतर्गत शासकीय संभागीय आईटीआई सागर के एनसीसी कैडेटों द्वारा तंबाकू एवं नशा मुक्ति के प्रति जन-जागरूकता फैलाने हेतु एक रैली का आयोजन किया गया।
रैली में एनसीसी कैडेटों ने हाथों में जागरूकता संदेशों से युक्त तख्तियां लेकर नगरवासियों को तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया। रैली के माध्यम से नागरिकों को तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों एवं सामाजिक दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर श्री सुनील सेन प्रशिक्षण अधीक्षक एवं वेल नेस कोच पिरामिड स्पिरिचुअल सोसाइटीज मूवमेंट के द्वारा उपस्थित कैडेट एवं आम नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि तंबाकू और नशा मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा समाज में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। उन्होंने योग एवं स्वस्थ जीवनशैली को अपनाकर नशे से मुक्ति पाने के उपाय भी बताए।
कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट प्रदीप उपाध्याय ने एनसीसी कैडेटों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता अभियान समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कैडेटों से राष्ट्र निर्माण के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता के कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता निभाने का आग्रह किया।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट एवं नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने तंबाकू एवं नशे से दूर रहने तथा एक स्वस्थ, स्वच्छ एवं जागरूक समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!