नरयावली के धर्मेंद्र कुशवाहा बने जिला निर्माण समिति के सदस्य, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

सागर। समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिला शिक्षा केन्द्र में गठित जिला स्तरीय निर्माण समिति (DLCC) में नरयावली निवासी धर्मेंद्र कुशवाहा को अशासकीय सदस्य मनोनीत किया गया है। प्रभारी मंत्री की अनुशंसा पर जिला परियोजना समन्वयक ने गुरुवार को मनोनयन आदेश जारी किया। प्रभारी मंत्री द्वारा समिति में 2 अशासकीय सदस्यों का मनोनयन किया गया। इनमें धर्मेंद्र कुशवाहा, बदौना है। दोनों सदस्य आगामी 3 वर्षों तक या अगले आदेश तक समिति में कार्य करेंगे। कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित DLCC जिले के सरकारी स्कूलों में 10 लाख तक की लागत वाले सिविल वर्क – नए क्लासरूम, बालक-बालिका शौचालय, बाउंड्रीवॉल, रसोई-शेड व पेयजल व्यवस्था के प्रस्तावों को मंजूरी देती है। समिति निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, समय-सीमा और फंड उपयोग की निगरानी भी करती है। अशासकीय सदस्यों का दायित्व क्षेत्र के स्कूलों की वास्तविक जरूरतों को समिति के समक्ष रखना व निर्माण में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। धर्मेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नरयावली क्षेत्र के जर्जर स्कूल भवनों की मरम्मत व नए कमरों की स्वीकृति उनकी प्राथमिकता रहेगी।

 

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!