महिला दरोगा को दिखाए अश्लील वीडियो… फिर कमरे में घुस छेड़छाड़ करने लगे दरोगा जी, हो गए गिरफ्तार

मथुरा संवाददाता 

मथुरा के साैंख के मगोर्रा थाने में तैनात एक दरोगा बुधवार की रात शराब के नशे में साथी महिला दरोगा के कमरे में घुस गया और उनके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला दरोगा ने किसी तरह अपनी आबरू बचाई और एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के निर्देश पर थाना पुलिस ने आरोपी दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जाता है कि मगोर्रा थाने में तैनात दरोगा मोहित राणा ने महिला दरोगा को अपने मोबाइल पर कुछ वीडियो भी दिखाए। इसे देखकर महिला दरोगा काफी नाराज हो गईं। उन्होंने इसकी शिकायत एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय से की। मामला एसएसपी के संज्ञान में आया तो उन्होंने एएसपी त्रिगुण विषेन और सीओ गोवर्धन आलोक सिंह को मामले की जांच के आदेश दिए।

बृहस्पतिवार को प्रशिक्षु डीएसपी और थाना प्रभारी आलोक कुमार गुप्ता ने आरोपी एसआई मोहित दरोगा को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। जैसे ही उन्होंने पूछताछ शुरू की तो दरोगा थाने से भाग गया। उसके पीछे प्रशिक्षु डीएसपी और पुलिसकर्मी भी भागे। आरोपी दरोगा सहकारी समिति की बाउंड्री फलांग कर उसके अंदर छिप गया। यहां से उसे पुलिस कर्मियों ने पकड़ लिया।

बताया जाता है कि इससे पहले उसने अपना मोबाइल और स्मार्ट वॉच (घड़ी) तोड़ दी। पुलिस के काफी तलाशने के बाद घड़ी तो मिल गई, लेकिन मोबाइल नहीं मिला। पुलिस दरोगा को पकड़कर थाने ले आई। इधर, एसपी देहात त्रिगुण विषेन और सीओ गोवर्धन आलोक सिंह भी थाने पहुंच गए। उन्होंने पहले पीड़िता से पूछताछ की।

पीड़िता ने उन्हें अपने साथ हुए घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने आरोपी दरोगा से पूछताछ की। दरोगा ने कुछ भी बोलने के तैयार नहीं हुआ। अधिकारियों ने उसकी वर्दी उतारकर उसे हवालात में बंद कर दिया। साथ ही उसके खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!