पश्चिम बंगाल में जाती दिख रही ममता सरकार, 6 एग्जिट पोल में से 5 में भाजपा सरकार की उम्मीद

कोलकाता. पश्चिम बंगाल में बुधवार (29 अप्रैल) को दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग खत्म हो गई. अब 4 मई को सभी 5 राज्यों के चुनाव नतीजे आएंगे. इस बार बंगाल में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. रिकॉर्ड तोड़ मतदान होने की वजह से सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी जीत का दावा कर रह हैं. हालांकि, चुनाव नतीजों से पहले 29 अप्रैल को मतदान खत्म होने के बाद अलग-अलग सर्वे एजेंसियों ने एग्जिट पोल्स जारी किए. एग्जिट पोल के अनुमानों के मुताबिक पश्चिम बंगाल में इस बार बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है.

पश्चिम बंगाल में किसे कितनी सीटें मिलने का अनुमान
पश्चिम बंगाल में 6 एग्जिट पोल के नतीजे आ चुके हैं. 5 में भाजपा और एक में टीएमसी सरकार बनने का अनुमान जताया गया है.
मैट्रिज के एग्जिट पोल में टीएमसी को 125 से 140 और भाजपा को 146 से 161 सीटें मिलने का अनुमान है.
चाणक्य स्ट्रैटीज ने टीएमसी को 130 से 140 और भाजपा को 150 से 160 सीटें मिलने का अनुमान जताया है.
पीपुल्स पल्स ने टीएमसी को 177 से 187 और भाजपा को 95 से 110 सीटें मिलने की बात कही है.
प्रजा पोल ने टीएमसी को 85 से 110 और भाजपा को 178 से 200 सीटें मिलने की बात कही है.
पी-मार्क के एग्जिट पोल में टीएमसी को 118 से 138 और भाजपा को 150 से 175 और सीटें दी गई हैं.
पोल डायरी ने टीएमसी को 99 से 127 और भाजपा को 142 से 171 सीटें मिलने की बात कही है.

पिछले चुनाव में एग्जिट पोल का क्या था अनुमान?

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 के एग्जिट पोल्स में सत्ताधारी ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच कड़ी टक्कर का अनुमान लगाया गया था. इसके अलावा कांग्रेस और माकपा को नुकसान होने की संभावना जताई गई थी. 294 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत के लिए 148 सीटें जरूरी होती हैं.

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!