दिल्ली से ज्यूरिख जा रही फ्लाइट के इंजन में आई खराबी, 6 यात्री घायल

नई दिल्ली. दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार तड़के एक बड़ा विमान हादसा टल गया. स्विस इंटरनेशनल एयरवेज की दिल्ली से ज्यूरिख जा रही फ्लाइट में टेकऑफ से ठीक पहले इंजन में खराबी आ गई, जिसके बाद विमान को अचानक रोकना पड़ा. एयरलाइन ने अपने आधिकारिक बयान में बताया कि इमरजेंसी निकासी के दौरान छह यात्री घायल हो गए. जिनका इलाज चल रहा है. इस दौरान यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई.

जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट एलएक्स147 रनवे 28 पर करीब 1 बजे तेज रफ्तार पकड़ रही थी, तभी एक इंजन में तकनीकी दिक्कत आ गई. हालात को भांपते हुए पायलट ने तुरंत टेकऑफ रोकने का फैसला लिया. इसके बाद सुरक्षा के लिहाज से विमान को खाली कराया गया.

यह विमान एयरबस ए330 था, जिसमें कुल 232 यात्री सवार थे, जिनमें 4 बच्चे भी शामिल थे. सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए इमरजेंसी स्लाइड का इस्तेमाल किया गया.

इमरजेंसी निकासी में 6 यात्री घायल

इमरजेंसी स्लाइड के जरिए विमान से बाहर निकलते समय छह यात्री घायल हो गए. इन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. एयरलाइन के अनुसार, क्रू मेंबर्स पूरी तरह सुरक्षित हैं. कुछ यात्रियों को स्लाइड से उतरने में दिक्कत हुई, ऐसे में उनके लिए सीढिय़ों की व्यवस्था की गई.

एयरलाइन ने क्या कहा?

एयरलाइन ने बयान जारी कर कहा कि घटना की पूरी जांच की जाएगी. एयरलाइन ने बताया कि तकनीकी टीम को दिल्ली भेजा जा रहा है, जो विमान की जांच करेगी और आगे की कार्रवाई तय करेगी. एयरलाइन ने यह भी कहा कि यात्रियों के लिए वैकल्पिक यात्रा की व्यवस्था की जा रही है. जिन यात्रियों को तुरंत फ्लाइट नहीं मिल पाई, उनके लिए होटल में ठहरने की सुविधा दी जा रही है.

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!