बिहार में सम्राट चौधरी ने सीएम और जेडीयू के विजय व विजेंद्र ने डिप्टी सीएम की शपथ ली

पटना. बिहार में करीब 20 सालों के बाद बड़ा सत्ता परिवर्तन हुआ है. दरअसल सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम बन गए हैं. बिहार लोक भवन में बुधवार को राज्यपाल ने सम्राट चौधरी को पद और गोपनियता की शपथ दिलाई. बता दें, सम्राट चौधरी ने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है. सम्राट चौधरी के साथ-साथ जेडीयू कोटे से विजय चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव ने भी मंत्री पद की शपथ ली. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में मंत्रिमंडल का और विस्तार किया जा सकता है.

वहीं इससे पहले शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बिहार लोकभवन में गहमागहमी देखने को मिली. सम्राट चौधरी जब कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तो उन्होंने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया. इस दौरान कई बड़े नेता कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे. शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे नीतीश कुमार ने भी सम्राट चौधरी को बधाई दी. वहीं इस मौके पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे.

वहीं, आरजेडी के वरिष्ठ नेता अब्दुलबारी सिद्दीकी की उपस्थिति ने इस समारोह को राजनीतिक रूप से और महत्वपूर्ण बना दिया. पूरे समारोह के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया. अब नई सरकार के गठन के साथ ही बिहार में विकास और प्रशासन को लेकर नई उम्मीदें जुड़ गई हैं.

1999 में पहली बार मंत्री बने थे सम्राट चौधरी

सम्राट चौधरी का जन्म 16 नवंबर 1968 को मुंगेर के लखनपुर में हुआ. उनके पिता शकुनी चौधरी बिहार की राजनीति के दिग्गज स्तंभ रहे हैं. जो सात बार विधायक और सांसद रह चुके हैं. उनकी माता पार्वती देवी भी तारापुर से विधायक रही हैं. सम्राट ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत 90 के दशक में की थी. साल 1999 में वह राबड़ी देवी की सरकार में कृषि मंत्री बने. उम्र को लेकर हुए विवाद के कारण उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था. इसके बाद वह राजद और जदयू दोनों ही दलों में महत्वपूर्ण पदों पर रहे, लेकिन उनकी असली पहचान भाजपा में आने के बाद बनी.

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!