एमपी बोर्ड 10 वीं का परीक्षा परिणाम 73.42% रहा, पन्ना की प्रतिभा सोलंकी टॉपर घोषित

भोपाल ब्यूरो 

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है, जिसमें कुल परिणाम 73.42% रहा। इस बार भी छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परिणाम जारी करते हुए छात्राओं की उपलब्धि की सराहना की। रिजल्ट 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे घोषित किया गया। इस वर्ष परिणाम तय समय से लगभग तीन सप्ताह पहले जारी हुआ, जिससे लाखों छात्रों का इंतजार जल्दी समाप्त हो गया। वर्ष 2025 में 10वीं का परिणाम 6 मई को आया था, जबकि इस बार मूल्यांकन प्रक्रिया पहले पूरी होने के कारण नतीजे जल्द घोषित किए गए।
मेरिट सूची में कुल 378 छात्रों ने स्थान बनाया है, जिनमें 143 छात्र और 235 छात्राएं शामिल हैं। इससे स्पष्ट है कि इस बार भी छात्राओं का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा। जिलेवार प्रदर्शन की बात करें तो अनूपपुर का परिणाम सबसे अधिक 98.8 प्रतिशत रहा, जो पूरे प्रदेश में सर्वोच्च है।
[शइस वर्ष की टॉपर पन्ना की प्रतिभा सिंह सोलंकी हैं, जिन्होंने 500 में से 499 अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया है। उनका प्रदर्शन इस वर्ष के परिणामों की प्रमुख उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!