गांजा तस्करों को छोड़ने पर पनागर थाना प्रभारी, उप निरीक्षक और दो सहायक उप निरीक्षक सस्पेंड , 6 थाना प्रभारियों को नोटिस

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में गांजा तस्करी के एनडीपीएस मामलों में गंभीर लापरवाही सामने आई है. पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) जबलपुर रेंज के निर्देश पर थाना पनागर प्रभारी विपिन ताम्रकार, उप निरीक्षक और दो सहायक उप निरीक्षको को सस्पेंड कर दिया गया है.

आईजी प्रमोद वर्मा ने समीक्षा के दौरान तीन महत्वपूर्ण मामलों में यह पाया कि आरोपी गांजा तस्करों को पकडऩे के बाद भी छोड़ा गया, जबकि एनडीपीएस एक्ट के तहत उन्हें गिरफ्तार करना अनिवार्य था. सिर्फ निलंबन ही नहीं, आईजी ने छह अन्य थाना प्रभारियों गढ़ा, लार्डगंज, ग्वारीघाट, अधारताल, मझौली और गोहलपुर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!