सामूहिक विवाह के बाद दुल्हन ने बदला रास्ता, चेक लेकर प्रेमी संग भागी..!

झांसी संवाददाता 

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन में हुई शादी के बाद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दुल्हन सहायता राशि का चेक मिलने के बाद अपने प्रेमी के साथ चली गई। विदाई से पहले ही उसके जाने से दूल्हा अब शादी का सर्टिफिकेट लेकर भटक रहा है। उसका कहना है कि 25 अप्रैल को विदाई का वादा किया था, लेकिन पहले ही दुल्हन सारा सामान लेकर चली गई। दूल्हे ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
बबीना के खैलार गांव निवासी साइबर कैफे संचालक शैलेंद्र सनोरिया ने बताया कि उनकी शादी सीपरी बाजार क्षेत्र की युवती से तय हुई थी। लड़की पक्ष की सहमति से दोनों ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराया और 19 फरवरी को कोछाभांवर में आयोजित सम्मेलन में विवाह संपन्न हुआ। विवाह के बाद वधू पक्ष ने रस्मों के साथ विदाई का भरोसा दिलाया, जिसके चलते वे शादी में मिला सारा सामान अपने साथ ले गए। शैलेंद्र के अनुसार शादी के बाद युवती सामान्य और खुश नजर आ रही थी।
11 मार्च को शादी का प्रमाणपत्र अपलोड होने के बाद युवती के खाते में 60 हजार रुपये की सहायता राशि आ गई। आरोप है कि इसके अगले ही दिन वह अपने प्रेमी के साथ चली गई और अपने साथ गहने भी ले गई। फोन करने पर उसने लौटने से साफ इनकार कर दिया। दूल्हा अब समाज कल्याण विभाग और पुलिस के चक्कर लगा रहा है। उसका कहना है कि बिना तलाक के वह दूसरी शादी भी नहीं कर सकता, जिससे उसकी परेशानी और बढ़ गई है। सीपरी बाजार थाना प्रभारी जयप्रकाश चौबे ने बताया कि युवती के परिजनों की ओर से गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।

प्रेमी संग कोर्ट मैरिज कर लौटने से किया इन्कार
पुलिस जांच में सामने आया कि युवती अपने प्रेमी के साथ मध्य प्रदेश के दतिया जिले के भांडेर चली गई, जहां दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। अब युवती ने शैलेंद्र के पास लौटने से साफ इन्कार कर दिया है, जिससे मामला और उलझ गया है।

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!