5 राज्यों में चुनाव का ऐलान, बंगाल में दो चरणों में 23 व 29 अप्रैल को वोटिंग, इन राज्यों में इस दिन होगा मतदान

नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल-असम समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज यानी रविवार को ऐलान हो गया है. चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में चुनावी तारीखों का ऐलान कर दिया है. इस दौरान चुनाव आयोग ने दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई. केरल, तमिलनाडु, बंगाल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया.

बंगाल में दो फेज में वोटिंग, तमिलनाडु में 23 अप्रैल को मतदान

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि बंगाल में 2 चरणों में 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी. मतगणना 4 मई को होनी है. तमिलनाडु में एक चरण में 23 अप्रैल को मतदान होगा. वहीं मतगणना 4 मई को शाम 4:25 बजे होगी. वहीं असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को चुनाव होंगे. असम में एक चरण में 9 अप्रैल को चुनाव होगा. पुडुचेरी में एक चरण में 9 अप्रैल को चुनाव होंगे. सभी राज्यों में मतगणना 4 मई होगी. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि आयोग मतदान प्रक्रिया में पारदर्शिता और निगरानी को मजबूत करने को लेकर चारों राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में 2026 के विधानसभा चुनावों के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर 100 प्रतिशत वेबकास्टिंग की सुविधा को प्रदान करेगा.

स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव का दिया आश्वासन

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने जानकारी दी कि चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा चुनावों में 17.4 करोड़ वोटर हिस्सा लेंगे. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में आगामी विधानसभा  चुनावों में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव का आश्वासन दिया है.

 

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!