गजब है बिहार : झोलाछाप डॉक्टर ने सिर फटने पर टांकें के बदले ठोक दिए स्टेपलर पिन

नवादा. बिहार के नवादा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने स्थानीय स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. यहां एक घायल युवक के इलाज के दौरान कथित तौर पर ऐसी लापरवाही सामने आई जिसे देखकर लोग हैरान रह गए. घटना वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के नरोमुरार गांव की बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि एक युवक 3 मार्च को हुए एक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था. हादसे के दौरान उसके सिर में गहरा घाव हो गया और काफी खून भी बहने लगा.

घायल युवक इलाज के लिए पास के गणेश नगर इलाके में मौजूद एक ग्रामीण डॉक्टर के पास पहुंचा. उसे उम्मीद थी कि वहां उसका सही इलाज किया जाएगा, लेकिन जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया.

टांकों की जगह स्टेपलर से बंद किया घाव

युवक का आरोप है कि डॉक्टर ने उसके सिर के घाव को देखकर सामान्य चिकित्सा प्रक्रिया अपनाने की बजाय एक अजीब तरीका अपनाया. बताया गया कि डॉक्टर ने घाव पर टांके लगाने या सही चीजों का इस्तेमाल करने की जगह एक साधारण स्टेपलर मशीन का इस्तेमाल किया. उसने युवक के सिर के फटे हिस्से पर स्टेपलर की पिन लगा दीं. इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने भी इस पूरे इलाज को देखा और वे भी हैरान रह गए. लोगों का कहना है कि इस तरह का इलाज बेहद खतरनाक हो सकता है और इससे संक्रमण का खतरा भी बढ़ सकता है.

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!