खौफनाक मंज़र : चार मासूम बेटियों को कुएं में फेंककर मां ने लगाई फांसी

सागर संवाददाता 

सागर जिले के केसली थाना क्षेत्र के खमरिया गांव में एक मां ने अपनी ही चार मासूम बेटियों की बेरहमी से हत्या कर दी। महिला ने चारों बच्चियों को कुएं में फेंक दिया और उसके बाद खुद घर जाकर फांसी के फंदे पर झूल गई। इस सामूहिक मौत की खबर मिलते ही पूरे इलाके में मातम पसर गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतिका की पहचान 30 वर्षीय सविता लोधी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सविता ने गुरुवार को अपनी चारों बेटियों को घर के पास स्थित हरपाल घोसी के खेत में बने कुएं में धकेल दिया। पानी गहरा होने के कारण चारों मासूमों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में सबसे बड़ी बेटी की उम्र महज 7 साल बताई जा रही है। अपनी बेटियों को मौत के घाट उतारने के बाद सविता ने आत्मघाती कदम उठाते हुए खुद को भी फांसी लगा ली।
महिला पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थी। अंदेशा जताया जा रहा है कि घरेलू विवाद या किसी गहरे तनाव के चलते महिला ने यह खौफनाक कदम उठाया है। हालांकि, पुलिस अभी किसी भी ठोस नतीजे पर पहुंचने से बच रही है। सागर जिले के इस छोटे से गांव में आज हर आंख नम है और चारों तरफ सन्नाटा पसरा हुआ है।

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!