रांची/नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बड़ी राहत देते हुए उनके खिलाफ ईडी की कार्यवाही पर अंतरिम रोक लगा दी है. यह मामला झारखंड के कथित जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग प्रकरण और श्वष्ठ के समन का पालन न करने से संबंधित है. सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश ने ईडी से कहा कि उन्होंने समाचार पत्रों में पढ़ा है कि एजेंसी ने बड़ी संख्या में बल्क शिकायतें दाखिल की हैं.
अदालत ने टिप्पणी की कि एजेंसी को अपनी ऊर्जा उन मामलों पर केंद्रित करनी चाहिए, जिनसे ठोस और रचनात्मक परिणाम निकल सकें. सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर भी रोक लगा दी है. इससे पहले झारखंड हाईकोर्ट ने हेमंत सोरेन की याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद उन्होंने उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था.










