हिंदी लेखिका संघ का 31वां वार्षिक उत्सव एवं कृति पुरस्कार–सम्मान समारोह कल भोपाल में होगा

भोपाल। हिन्दी लेखिका संघ, मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा 31वां वार्षिक उत्सव एवं कृति पुरस्कार–सम्मान समारोह 22 फरवरी 2026, रविवार को प्रातः 11 बजे पं. रविशंकर सभागृह, हिन्दी भवन, पॉलीटेक्निक चौराहा, भोपाल में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर “सर्जना स्मारिका” का लोकार्पण भी किया जाएगा।

समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार श्री सूर्यकांत नागर (इंदौर) होंगे। प्रमुख अतिथि के रूप में डॉ. संतोष चौबे, कुलाधिपति, रवीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय, भोपाल एवं निदेशक, विश्वरंग उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. करुणा सक्सेना , प्रांत मंत्री, मध्यभारत, अखिल भारतीय साहित्य परिषद, ग्वालियर करेंगी।

इस अवसर पर विभिन्न प्रतिष्ठित सम्मानों में कुसुम कुमारी जैन वरिष्ठता सम्मान, डॉ. फिरोजा मुजफ्फर सेवा सम्मान, डॉ. सुशीला कपूर हिंदी सेवी सम्मान तथा श्रीमती शोभा शर्मा कर्मठता सम्मान प्रदान किए जाएंगे।

इसके साथ ही कृति पुरस्कार विभिन्न विधाओं—समग्र साहित्य, उपन्यास, ग़ज़ल, नाटक, लघुकथा, कथा, लोक साहित्य, बाल कविता, आध्यात्मिक पद्य, डायरी एवं समीक्षा—में प्रदान किए जाएंगे। प्रदेश के भोपाल, इंदौर, जबलपुर सहित अन्य शहरों के साहित्यकारों को उनकी उल्लेखनीय कृतियों के लिए सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम में मीडिया जगत सम्मान के अंतर्गत श्री मनीष गौतम, सुश्री निधि सिंह, श्री सुबीर तिवारी, श्री सुशील पांडे तथा सुश्री अमिता त्रिवेदी को भी सम्मानित किया जाएगा।

संघ की प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. साधना गंगराड़े ने सभी साहित्य प्रेमियों से कार्यक्रम में सादर उपस्थित रहने का आग्रह किया है।

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!