आज देशव्यापी हड़ताल से बैंक, बीमा और डाक सेवाओं पर पड़ेगा असर

भोपाल ब्यूरो 

केंद्रीय श्रमिक संगठनों ने विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को देशव्यापी आम हड़ताल का आह्वान किया है। इसका प्रभाव मध्य प्रदेश में भी देखने को मिलेगा। प्रदेश में सरकारी और निजी बैंक, बीएसएनएल, बीमा तथा डाक विभाग सहित कई केंद्रीय कार्यालयों की सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। हालांकि रेलवे सेवाएं सामान्य रहने की संभावना है। आईएनटीयूसी, एआईटीयूसी, एचएमएस, सीटू, एआईयूटीयूसी, सेवा सहित बैंक, बीमा, केंद्रीय कर्मचारी और बीएसएनएल से जुड़े संगठनों ने हड़ताल को समर्थन दिया है। भोपाल में होशंगाबाद रोड स्थित डाक भवन के सामने कर्मचारी एकत्र होकर प्रदर्शन करेंगे। इसके पहले रैली और सभा का आयोजन भी प्रस्तावित है।

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!