सागर में शातिर अपराधी जिलाबदर, गोपालगंज पुलिस ने यूपी बार्डर पर छोड़ा

सागर। पुलिस अधीक्षक सागर श्री विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश कुमार सिंहा एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना गोपालगंज टीआई घनश्याम जी व स्टाफ द्वारा जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 06.02.2026 को फरियादी ओम प्रकाश चौरसिया, निवासी बंडा द्वारा थाना गोपालगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह अपनी बस क्रमांक CG 04 E 2224 को गोपालगंज प्राइवेट बस स्टैंड से निकाल रहे थे, तभी आरोपी इकबाल खान, निवासी शनिचरी, थाना गोपालगंज द्वारा विवाद करते हुए फरियादी को मां-बहन की अश्लील गालियां दीं तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।
उक्त रिपोर्ट पर थाना गोपालगंज में अपराध क्रमांक 73/2026 अंतर्गत धारा 296ए, 351(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी इकबाल खान एक आदतन अपराधी है, जिसके विरुद्ध जिला दंडाधिकारी सागर श्री संदीप जी.आर. द्वारा दिनांक 09 जनवरी 2026 को जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला बदर आदेश जारी किया गया था। उक्त आदेश के अंतर्गत जिले के 41 आदतन अपराधियों को जिला बदर किए जाने के निर्देश दिए गए थे, जिनमें इकबाल खान का नाम भी सम्मिलित है।
प्रकरण में अपराध घटित पाए जाने पर थाना गोपालगंज पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर कलेक्टर महोदय द्वारा जारी जिला बदर आदेश के अनुपालन में जिला बदर की कार्रवाई करते हुए वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण की गई तथा आरोपी को जिले की सीमा से बाहर थाना नारहट, जिला ललितपुर (उत्तर प्रदेश) तक छोड़ा गया।
थाना गोपालगंज पुलिस की यह कार्रवाई यह स्पष्ट संदेश देती है कि आदतन अपराधियों के विरुद्ध प्रशासन एवं पुलिस पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई कर रही है तथा जिले की शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!