छतरपुर जिला अस्पताल के डॉ. मनोज चौधरी एल एम पंत पुरस्कार से सम्मानित

राजीव रंजन श्रीवास्तव 

द एसोसिएशन ऑफ सर्जन ऑफ इंडिया की मध्य प्रदेश राज्य इकाई का 43वां वार्षिक सम्मेलन इंदौर में आयोजित किया गया। जिसमें मध्य प्रदेश में परिवार नियोजन सर्जरी में सर्वोच्च स्थान के लिए जिला अस्पताल के डॉ. मनोज चौधरी को एल एम पंत पुरस्कार से सम्मानित किया गया। डॉ चौधरी ने इस वर्ष 8 पुरुष सहित 4 हजार 500 एलटीटी के सफल ऑपरेशन किया गए।
इसके अलावा डॉक्टर मनोज बुंदेलखंड के बच्चों के लिए देवदूत बने हुए हैं. सुनने में आपको भले ही अटपटा लग रहा होगा लेकिन यह हकीकत है. जी हैं एक डॉक्टर बच्चों के गले में फंसने वाले सिक्के को बिना किसी सर्जरी के बड़ी ही आसानी से निकाल देते हैं. जिला सरकारी अस्पताल में बतौर सर्जन तैनात डॉक्टर मनोज चौधरी ने अब तक 300 से अधिक बच्चों के गले से सिक्के निकाल कर उनकी जान बचा चुके हैं.अपने इसी हुनर के चलते अब यह डॉक्टर मासूम बच्चों के लिए धरती का भगवान बन गए हैं।

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!