शादी के कुछ घंटे पहले महिला सिपाही को उठा ले गया बदमाश

मेरठ एजेंसी 

मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर सादात में शादी से कुछ घंटे पहले महिला सिपाही का अपहरण कर लिया गया। अगवा करने का आरोप मेरठ के ही गांव ढिकोली निवासी बदमाश अंकित पर है। एसएसपी ने महिला सिपाही की बरामदगी के लिए पुलिस की दो टीमों का गठन किया है, साथ ही एसटीएफ को भी लगाया है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार रात गांव अकबरपुर सादात में महिला सिपाही बरात आनी थी। बरात आने से कुछ घंटे पहले ही शाम के समय अंकित ढिकोली दुल्हन को उठाकर ले गया। इस घटना से परिजनों में हड़कंप मच गया। परिवार वालों ने तत्काल थाना पुलिस से संपर्क साधा और मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी।
पीड़ित परिवार की शिकायत पर अफसरों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला सिपाही को सकुशल बरामद करने के लिए दो विशेष टीमों का गठन किया। इसके साथ ही एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) को भी महिला सिपाही की बरामदगी के लिए लगाया गया है।
मुजफ्फरनर से आनी थी बरात, दोनों सिपाही
बताया गया कि महिला सिपाही की बरात मुजफ्फरनगर के गांव खेड़की से आनी थी। होने वाला दूल्हा भी महिला सिपाही के साथ थाने में कांस्टेबल के रूप में तैनात है। फिलहाल इस मामले से पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है।
फिलहाल, इस संवेदनशील मामले को पुलिस द्वारा गोपनीय रखा जा रहा है ताकि अपहरणकर्ता को पकड़ने और महिला सिपाही को सुरक्षित छुड़ाने के प्रयासों में कोई बाधा न आए। मामले की पूरी जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!