भारत -यूरोपियन संघ के बीच एफटीए पर समझौता फाइनल, पीएम मोदी इसे ‘मदर ऑफ ऑल डील’ बताया

नई दिल्ली: भारत और यूरोपियन संघ के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) आज यानी मंगलवार को लगभग फाइनल हो गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस डील की तारीफ करते हुए इसे ‘मदर ऑफ ऑल डील’ बताया है. इस डील से उन भारतीय एक्सपोर्टर्स के को राहत मिलने की संभावना है, जिन्हें अमेरिका द्वारा लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ की वजह से नुकसान का सामना करना पड़ रहा है.
पीएम मोदी ने इस डील पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह डील ग्लोबल त्रष्ठक्क का 25त्न हिस्सा दिखाती है और इससे भारत के मैन्युफैक्चरर्स और सर्विस स्टाफ को काफी फायदा मिलने का अनुमान है. इस डील पर साइन होने से भारत की ट्रेड डिप्लोमेसी को बड़ा फायदा मिल सकता है.

पीएम मोदी ने क्यों बताया मदर ऑफ ऑल डील?

प्रधानमंत्री की यह टिप्पणी दिल्ली में आयोजित 16वें भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन से पहले सामने आई है. इस शिखर बैठक में पीएम मोदी और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा मौजूद रहेंगे. इस सम्मेलन को इसलिए भी ऐतिहासिक माना जा रहा है क्योंकि इसे लेकर 2017 से चर्चा की जा रही है, 11 साल पहले शुरू हुए इस समझौते पर अब बात नहीं है और इसकी औपचारिक समापन की घोषणा की जा रही है.

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!