इंदौर. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज 17 जनवरी शनिवार को इंदौर पहुंचे. दूषित पानी पीने से बीमार हुए मरीजों और मृतकों के परिजन से मुलाकात की. राहुल सबसे पहले बॉम्बे हॉस्पिटल गए, जहां उन्होंने दूषित पानी से पीड़ित मरीजों और परिजन से मुलाकात की.
मृतकों के परिजन से मिलने के बाद राहुल ने कहा ये नए मॉडल की स्मार्ट सिटी है. पीने का पानी नहीं है. परिवार पानी पीने के बाद बीमार हुए. यानी इंदौर में साफ पानी नहीं मिल सकता है. ये है अर्बन मॉडल. सरकार अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रही है. राहुल गांधी ने साफ कहा कि किसी को ये राजनीति लगे तो लगे, लेकिन लोगों को साफ पानी मिलना चाहिए. राहुल के प्रशासन और सरकार की कार्यप्रणाली पर सीधा हमला किया.










